28.9 C
Khagaria
Saturday, April 25, 2026

एस बी एसएस कॉलेज गेट के कर्मचारी 12 जनवरी को धरना प्रदर्शन करेंगे

बेगूसराय ब्यूरो चीफ मोहम्मद नबी आलम.जगदूत न्यूज़ बेगुसराय एस बी एसएस महाविद्यालय बेगूसराय में शिक्षक एवं कर्मचारी संघ की समन्वय समिति ने शिक्षा विभाग के दमनात्मक रवैये के विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगा कर काम किया। मौके पर समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रो अशोक कुमार ने कहा कि संघ भी एक संवैधानिक संस्था है । यह पंजीकृत है। सरकार के साथ संघ के विधिवत वार्ता होती रही है। इसका इतिहास है। लंबे समय तक इन वार्ताओं में स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री भी होते थे बाद में सचिव स्तर के अधिकारियों एवं शिक्षा मंत्री महोदय के साथ वार्ता होती रही है। ऐसे में इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में संघ के अस्तित्व पर प्रश्न उठा देना ठीक नहीं है। पूरे बिहार के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं समन्वय समिति के सचिव डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि 12 जनवरी को हमारा विश्वविद्यालय में धरना कार्यक्रम है। संघ के अस्तित्व को नकारना ठीक नहीं है। हम शिक्षा में हुए सुधारों के पक्ष में हैं लेकिन हमारे अस्तित्व पर ही प्रश्न चिह्न खड़ा करना कहाँ का न्याय है? विरोध प्रदर्शन में डॉ नीलेश कुमार, डॉ अमित कुमार गुंजन, डॉ विवेक कमकर सिन्हा, डॉ राजकुमार, श्री धीरज कुमार, श्री अमित कुमार, श्री समीर कुमार, श्री राजीव कुमार, श्री रामसेवक कुमार श्री स्वाति कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें