27.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमिटी की बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमिटी की बैठक पार्टी जिला कार्यालय खगड़िया में कामरेड सच्चिदानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई! राज्य पर्यवेक्षक कॉमरेड ललन चौधरी व विधायक दल के नेता कॉमरेड अजय कुमार एवं जिला सचिव कॉमरेड संजय कुमार के मौजूदगी में खगड़िया लोकसभा पर गहन समीक्षा की गई! समीक्षा उपरांत निर्णय लिया गया कि 5 जुलाई तक सभी लोकल कमिटी की समीक्षात्मक बैठक कर फिर ब्रांच में समीक्षा कर रिपोर्ट जिला केंद्र को दें! उसके बाद फिर पुनः जिला में एक-एक बिंदु पर फाइनल समीक्षा कर ठोस निर्णय लेते हुए पार्टी उस ओर मजबूती से आगामी लोकसभा चुनाव पर काम करेगी! खगड़िया अंचल पार्टी के महत्वपूर्ण साथी कामरेड शंभू सिंह की बीते दिन अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या 14 6.2024 को कर दी गई थी! पार्टी के मजबूत हस्तक्षेप के बाद प्रशासन पर दबाव पड़ा उसके बाद प्रशासन त्वरित कार्यवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ लिया! जिला पार्टी निर्णय लिया कि अपराधियों को करी से करी सजा दिलवाएगी! सभी अंचल मंत्री पार्टी नवीकरण 5 जुलाई तक चेकप चार्ट के साथ जिला केंद्र में जमा करें!

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें