30 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

कारगिल विजय दिवस, के मौके पर *मातृत्व फाउंडेशन* के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

जगदूत (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जहानाबाद जिले में मातृत्व फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़ कर योगदान दिए।रक्तदान करने आये मातृत्व फाउंडेशन के संरक्षक रक्तवीर *आशुतोष शर्मा* ने वीरों को याद करते हुए कहा कि आज वो दिन है जो हमें अपने देश के लिए कुछ करने का दुगुना उत्साह पैदा करता है, और सिर्फ़ रक्तदान में हीं नहीं समाज के हर क्षेत्र में हमे अपना सेवा भाव का सहयोग देते रहना चाहिए,आपको बताते चलें कि *आशुतोष शर्मा* का यह 24वां रक्तदान था ।वहीं अपना 19वां रक्तदान करते हुए शिक्षक *राजीव रंजन* ने कहा कि एक ओर देश के सिपाही बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हैं तो हमलोग का भी दायित्व बनता है कि देश के लिए हमारा भी कर्तव्य है।अपना 15वां रक्तदान करते हुए मातृत्व फाउंडेशन के डायरेक्टर *आदर्श भारद्वाज* ने बताया कि युवाओं के बीच आज का दिन काफी अहम है और रक्तदान देने से कोई प्रभाव भी नहीं पड़ता ,वहीं लैब टेक्नीशियन *विनोद कुमार* ने अपने योगदान के 13वें वर्ष पर बताया कि युवाओं में ऐसा उत्साह देखकर अच्छा लगता है।शिक्षक *हिमांशु कांत* ने तीसरा रक्तदान किया और देश के लिए योगदान करने के लिए शपथ लिया इसके साथ हीं मौके पर रक्तदान करने आए सुधांशु कुमार मिश्र, शिक्षिका सलोनी कुमारी, शिक्षक सुधीर कुमार, शिक्षक मो० शाम्बिल निज़ामी, रितेश कुमार(deo), रवि कांत, कुन्दन कुमार, अजय कुमार ने अपना योगदान किया और चार लोग चिकित्सीय कारण के चलते रक्त नहीं दे पाए।लैब टेकनीशियन ने बताया की जहानाबाद सदर अस्पताल में लगभग ब्लड समाप्त होने के कगार पर था ऐसे में मातृत्व फाउंडेशन के लोगों द्वारा अल्प समय में *12 यूनिट* का योगदान किया गया जो अपने आप में एक सराहनीय कार्य है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें