जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ विक्रम कुमार आजाद एवं महिला आरक्षी मौसम बाई मीणा द्वारा खगड़िया स्टेशन पर प्लेटफार्म पश्चिमी छोर पर दो बुजुर्ग महिला को ठंड में ठिठुरते हुए एवं यात्रियों से भीख मांगते हुए देखा गया वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक ने महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता संजू देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पति भोला साह, घर धुसमुरी बिशनपुर थाना मुफस्सिल जिला खगड़िया एवं (2)मंजू देवी उम्र लगभग 55 वर्ष पति मोहन साह घर मोरकाही कमाथन थाना मोरकाही जिला खगड़िया बताई । दोनों महिला से उनके परिवार के बारे में पूछने पर दोनों ने बताई कि उनके परिवार के कोई भी लोग उनको रखना नहीं चाहते हैं इसलिए वह स्टेशन पर भीख मांग कर गुजर बसर करने पर मजबूर है तत्पश्चात दोनों महिला को आरपीएफ पोस्ट लाया गया तथा सबलपुर मारर खगड़िया में स्थित मां गायत्री सेवा धाम से संपर्क कर उन्हें बुलाकर वृद्ध आश्रम में रख रखाव हेतु सही सलामत सुपुर्द कर दिया गया है।


