जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भरगामा, मधेपुरा जिला में आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सुपौल, मधेपुरा और बक्सर जैसी टीमों को हराकर संघर्षशील मुकाबले में कटिहार से फाइनल में चार अंको से पराजित होकर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।वही संघ के चेयरमैन श्री मनीष कुमार सिंह, सचिव प्रियदर्शना सिंह, अध्यक्ष राजीव कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम् कुमार, संरक्षक ज्योतिष कुमार मिश्रा, यूथ क्लब अध्यक्ष प्रदुमन कुमार सिंह, संरक्षक बिपलब रणधीर, डॉक्टर जैनेंद्र नहर, रंजीत कांत वर्मा, पवन कुमार राय समेत तमाम पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई दिए।वहीं आर्किटेक्ट शुभम् कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से संघ द्वारा बालक और बालिका का अलग-अलग मैदान में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें खगड़िया जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को कबड्डी का गुर सिखाया गया, उन्हीं के मेहनत का नतीजा आज दिख रहा है। पिछले कई मैच में खगड़िया बड़े-बड़े टीमों से पांच के नीचे अंतर से मैच गवा चुकी है। खगड़िया को बिहार में चैंपियन बनने के लिए कड़ी मेहनत और रणनीति की जरूरत है जिसके लिए संघ हमेशा तत्पर रहेगी।टीम के जिम्मेदारी कोच प्रकाश कुमार और मैनेजर/बालिका टीम संयोजन सीनियर खिलाड़ी चाहत कुमारी ने निभाया। वहीं बढ़िया के में प्रवक्ता प्रखंड टीम संचालक स्कूटी मेंबर लालू जी राजीव जी सीनियर खिलाड़ी अरमान संसारपुर टीम राणा, सत्यम, आदित्य, हर्ष कुमार आदि शामिल है।वही टीम में निम्नांकित खिलाड़ी शामिल है – चाहत कुमारी, राखी कुमारी,छोटी कुमारी,मुन्नी कुमारी,आरती कुमारी, सुलेखा कुमारी, दिव्या कुमारी ,जुली कुमारी, साक्षी कुमारी ,अंजली कुमारी, रूपम कुमारी, मनीषा कुमारी ,कोमल कुमारी ,पुष्पा कुमारी, स्नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, शुभांगी कुमारी सहित अन्य स्थानीय खिलाड़ी शामिल है। वही मौके पर छोटू जी , अभिषेक कुमार, सूरज कुमार ,बसंत कुमार,आदित्य कुमार, निरंजन कुमार, राहुल कुमार, बादल कुमार, वंशी कुमार,शामिल है उपस्थित हुए।


