जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शतरंज शिलौंग में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने खगड़िया के प्रशांत को दुसरा स्थान आने पर दिया 75000/– का चेक ( पचहत्तर हजार का चेक ) फरकिया अर्थात खगड़िया इन दिनों शतरंज के क्षेत्र में नित्य नई उचाई को छुने का प्रयास कर रहा है। उक्त बात नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने कहा। उन्होंने आगे बताया कि पहला मेघालय अंतर्राष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट ” श्रेणी बी ” शिलॉन्ग का शतरंज खेल 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक खेला गया। जिसमें अपने खगड़िया के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी सह मुंगेर इन्भरसीटी चैम्पियन प्रशांत कुमार सिंह ने भी भाग लिया था। नौ राउंड के मैच में प्रशांत ने दुसरा स्थान प्राप्त किया। दुसरा स्थान प्राप्त करने पर मेघालय के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने अपने हाथों से सम्मानित कर ट्रॉफी एवं पचहत्तर हजार रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप दिया। इसी वर्ष तेलंगाना में भारत सहित अन्य देश के खिलाडियों के बीच अपने खगड़िया के स्टार खिलाड़ी शुभम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए एक लाख का चेक और एक ट्रॉफी प्राप्त किया। और आज स्कुली नेशनल गेम खेलने के लिए खगड़िया के तीन खिलाड़ी क्रमशः केशव कुमार यशवन्त, माधव कुमार यशवन्त और तन्नु कुमारी बिहार खेल प्राधिकरण की ओर से तामिलनाडु राज्य के श्रीपुरम जा रहें हैं। इन खिलाड़ियों के सफलता पर नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बीक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार वरिष्ठ खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राज, मनोज कुमार राय, युगल किशोर सहित दर्जनों खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया हैं।


