32.2 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक जहानाबाद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने जिलाधिकारी को एक पत्र माध्यम से समस्याओं अवगत कराते हुए

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक जहानाबाद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने जिला अधिकारी जहानाबाद को एक पत्र के माध्यम से नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहां की जहानाबाद शहर के विभिन्न मोहल्लों में सड़क एवं नाली की जटिल समस्या से सहवासी जूझ रहे हैं फिर भी जहानाबाद शहर के सांसद एवं विधायक एवं अन्य प्रतिनिधि महोदय अभिज्ञ है। जनता की चिंता हमारे जनप्रतिनिधियों को नहीं है, हमारे प्रतिनिधि महोदय चुनाव के वक्त की जनता के बीच में जाकर झूठी झूठी वादा करते हैं। हमारे जनप्रतिनिधियों पर यह मुहावरा सही प्रतीत होता है अपना काम बनता तो भाड़ में जाए जनता जिसके फल स्वरुप हमारे शहर में निम्नलिखित मार्गों एवं नालो से शहर वासी जूझ रहे हैं।

१:-काली नगर में 32 भमरिया से लेकर मेघड़िया तक सड़क एवं नाला का निर्माण।
२:-कारगिल चौक से बारा मदारपुर तक रोड एवं दोनों तरफ नाला का निर्माण कार्य।
३:-देवरिया मोहल्ला में स्थित नाला जो डीएम ऑफिस से यमुना नदी तक का निर्माण एवं सड़क का निर्माण
४:-मल्हचक मोड़ से एरोड्रम तक सड़क एवं नाला का निर्माण कार्य
५:-माले ऑफिस से लेकर न एच 83 तक सड़क का निर्माण कार्य
६:-उत्तरी दौलतपुर में राजा बाजार से मदारपुर तक सड़क का निर्माण।
७:-देवरिया मोहल्ला में पवन यादव से लेकर बारा मदारपुर रोड तक सड़क एवं नाली का निर्माण
८:-दक्षिणी दौलतपुर में सड़क का निर्माण कार्य

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें