33.3 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

गणतंत्र दिवस पर उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़चक में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया: जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत तेलौछ पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़चक में 75वा गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी कराया गया।प्रभात फेरी के बाद विद्यालय प्रांगण में झंडोतोलन धूमधाम से कराया गया। उसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के एचएम माधव प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों के बीच पुरुष्कार का वितरण किया गया। वही विद्यालय के एचएम माधव प्रसाद सिंह ने कहा की विद्यालय के शिक्षिका मनीषा कुमारी सिंह,कुशुमलता कुमारी,अभिलाषा कुमारी एवम भारती कुमारी सहित अन्य शिक्षको के अथक प्रयास से 75वा गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य रूप से विद्यालय के वन से लेकर बारह तक के दर्जनों बच्चे के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो काफी सराहनीय रहा।वही ग्रामीणों के बीच काफी उत्साह देखा गया है और ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की तारीफ किया गया है।और कहा की इस तरफ का कार्यक्रम सरकारी विद्यालय में आजतक नही देखा गया था। लेकिन वर्तमान एचएम के द्वारा किया गया है जो काफी सराहनीय व यादगार रहेगा। वही ग्रामीण सह सेवानिर्वित शिक्षक कुशेश्वर सिंह ने कार्यक्रम की जमकर तारीफ किया है।और विद्यालय के एचएम को धन्यवाद ज्ञापन दिया है। वही मौके पर सुधाकर हिमांशु,ऋषि कुमार,नवीन कुमार,अमरेश कुमार,कुंदन कुमार, देवेंद्र कुमार,जयदीप कुमार,अहिल्या कुमारी,अमृत कुमार भारती,अरविंद कुमार,मनीष कुमार,आदर्श आदित्य,क्रांति कुमारी,बिजली कुमारी एवम शिक्षा अध्यक्ष, सचिव एवम विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें