35.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

गायत्री परिवार जहानाबाद 150वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम 

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  नगर स्थित बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में स्वर्गीय मिन्नी देवी जी के पुण्य स्मृति में किया गया। उनकी आत्मा की शांति हेतु वैदिक मंत्रों से आहुति भी प्रदान की गई। मौके पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी के पुण्य स्मृति पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति किसी विशेष अवसर पर कम से कम पांच लगाकर उसकी सेवा करे तो पर्यावरण संतुलित हो सकता है।इस अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार,कौशल कुमार,कुमार श्रीकांत, राजकुमार,प्रवीण कुमार,विनोद कुमार,रंगनाथ शर्मा,दीनदयाल कुमार, रवि कुमार, भोला,कुमार,अभय कुमार, टुन्नू कुमार, मोनू सहित दर्जनों की संख्या में गायत्री परिवार के परिजन एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें