33.3 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

जद यू अल्ल्पसंक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा जी के नेतृत्व में जद यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव मनोनित ज़िला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने पर मेराज अहमद सुड्डू जो की मनोनीत किए जाने पर जदयू जिला कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि मेराज अहमद सुड्डू के नेतृत्व में जद यू ज़िला में सशक्त होगा।इस अवसर पर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सह मुखिया अमथुआ पंचायत के मुखिया मेराज अहमद सुड्डू ने अपने मनोनयन हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशरफ हुसैन एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह जद यू की नीतियों एंव मुख्यमंत्री के संदेश को गाँव गॉंव तक पहुँचाएँगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज के सभी वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते है। नीतीश कुमार को अल्पसंख्यकों का हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि वक़्फ़ संपत्ति की रक्षा, क़ब्रिस्तान की घेराबंदी एंव उर्दू भाषा के उत्थान के लिए वह हमेशा प्रयासरत है।अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए उद्योग विभाग से लोन देने का कार्य किया है।अपने संबोधन में श्री सुड्डू ने कहा कि अपनी समस्याओं व आवश्यकताओं से बिना झिझक अवगत कराएं निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा।इस सम्मान समारोह में उपस्थित कमलेश कुमार वर्मा,जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मू,रामभवन सिंह कुशवाहा,सुनील पांडेय,हैदर इमाम, यासीन खान,शकील अहमद,मोहमद रजी, मो. सिमरान,अकबर अली,विक्रम कुमार,लकी कुमार,राजकिशोर ठाकुर, इश्तियाक अहमद,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें