जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट
*रविवार को देर रात जिलाधिकारी सीतामढ़ी, मनेश कुमार मीणा द्वारा जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरण किया गया*
*शहर के मेहसौल चौक,बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण चौक–चौराहे पर लगभग आठ दर्जन जरूरतमंदों के बीच उन्होंने कंबल का वितरण किया*
मौके पर उपस्थित सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, निजू राम ने जानकारी दी कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को एवं अनुमंडल अधिकारियों को कंबल उपलब्ध कराया गया है।ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा उक्त पदाधिकारियों को जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरित करने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। मौके पर जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निजू राम मौजूद थे।


