जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री धनंजय त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर को माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया।जिला पदाधिकारी ने बताया कि बाबासाहेब अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ साथ एक असाधारण न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने वंचित वर्गो के उत्थान तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेकों कार्य किए जिसके लिए समाज सदा उनका कृतज्ञ रहेगा।बाबा साहेब के अथक प्रयासों के कारण समाज में समान अधिकारों के लिए कार्य किया जा सका। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उद्भव के साथ धर्म, जाति, लिंग और अन्य किसी भेदभाव के बिना सभी व्यक्तियों के लिए गरिमामय जीवन को भारतीय संविधान की आत्मा बनाने के लिए बाबा साहेब को शत शत नमन। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों से मतदाताओं को जागरूक करने का भी अपील किया गया है।


