14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

टायर पंचर दुकानदार के साथ मारपीट

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद किंजर , अरवल : किंजर थाना मुख्यालय से सटे एनएच 33 मार्ग स्थित शहीद जगदेव प्रसाद द्वार के समीप किंजर कुर्था मोड पर सोमवार की संध्या एक टायर पंचर दुकानदार के साथ 10-15 युवकों की समूह ने मारपीट करना शुरू कर दिया जिसमें टायर पंचर दुकानदार के लड़का कल्लू मियां ने बगल के दुकान में घुसकर शटर गिरा कर अपनी जान बचाई इतने में दुकानदार के पिता मनान मियां नगला ग्राम स्थित अपने घर से खाना खाकर दुकान आ रहे थे इन युवकों ने उक्त दुकानदार के साथ भी मारपीट करने लगा जिसमें दुकानदार का सिर फट गया और आंख के पास चोट लगी घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक मारपीट करने वाले सभी युवक भाग गया पुलिस घायल दुकानदार को किंजर सरकारी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया पीड़ित को सिर में टांके पड़े हैं पीड़ित ने किंजर थाना को लिखित सूचना दी है जिसमें पहचान वाले युवक को आरोपित किया है पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है वहीं पीड़ित दुकानदार के परिजनों ने कहा कि मारपीट में शामिल एक लड़का को हम लोग पकड़ कर किंजर थाना को सुपुर्द कर दिया था झगड़ा का वजह क्या है उसका कारण अभी पता नहीं चला है पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है मामला अभी पूरी तरह शांत है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें