30.1 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

नये मंत्रियों के शपथ से बिहार की विकास और राजनीति को मिलेगी नई धार , जदयू नेताओं ने दी बधाई

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 07 मई बिहार सरकार में हुए एनडीए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जनता दल यूनाइटेड के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार के सुपुत्र ईं० निशांत कुमार, वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, रत्नेश सदा तथा अशोक चौधरी समेत नवनियुक्त मंत्रियों को जदयू नेताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे बिहार के विकास, सामाजिक समरसता और सुशासन की राजनीति को नई मजबूती देने वाला निर्णय बताया है। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार से बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनुभवी और कर्मठ नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाली सरकार और अधिक मजबूत होगी। बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल एवं अलौली विधायक रामचन्द्र सदा ने संयुक्त रूप से कहा कि एनडीए सरकार सामाजिक न्याय, विकास और गरीबों के उत्थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नये मंत्री अपने अनुभव और कार्यशैली से बिहार को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में सभी वर्गों और क्षेत्रों को सम्मानजनक भागीदारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और समावेशी राजनीति का परिचायक है, जिससे संगठन और सरकार दोनों और अधिक सशक्त होंगे। जदयू के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला,जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल ने कहा कि बिहार की राजनीति में सुशासन, विकास और जनविश्वास की पहचान जदयू और एनडीए सरकार रही है। उन्होंने कहा कि नये मंत्रियों के शामिल होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण के कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, श्रीमती नीलम वर्मा,नूतन सिंह पटेल,प्रमोद कुमार सिंह, शम्भू झा, पुरूषोत्तम अग्रवाल,रामविलास महतो,उदय प्रसाद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार सिंह, केदार प्रसाद सिंह,कुमारी निर्मला,विणा पासवान, संदीप केडिया,लोहा सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, जिला महासचिव राजीव रंजन,ईं0 अंगद कुमार, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, दिलीप पोद्दार,मो0शहाब उद्दीन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नन्दलाल मंडल,ललित चौधरी, चन्देश्वरी राम, प्रवीण चौरसिया,विनय सिंह रोशन, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह, रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह, नीतीश सिंह पटेल,पंकज चौधरी,अनुज शर्मा,धीरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार पटेल, ममता जयसवाल,पूनम जयसवाल, पार्वती देवी, मुन्नी जयसवाल, नासिर इकबाल,संतोष कुमार साह,कमल किशोर पटेल संजय कुमार उर्फ पप्पू देव, गणेश पटेल, डॉ रवि,अवधेश सिंह,अमर कुमार एवं शालू महतों आदि कई पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों,पंचायत अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की । नेताओं ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार शिल्पकार नीतीश कुमार के विकसित बिहार और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नये मंत्रीमंडल में और अधिक ऊर्जा मिलेगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें