27.6 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को खगड़िया पहुंचे, महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चंदन यादव के समर्थन में सभा को संबोधित किया

*मैं अक्सर मजदूर,किसान,मछुआरों के पास जाता हूं उनके पास बैठता हूं-राहुल गांधी*
जेएनए/आर आर वर्मा
पत्रकार नगर, खगड़िया।लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खगड़िया के जेएनकेटी घचा घचा भरे स्टेडियम में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। उन्होंने मोदी और नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश को मोदी रिमोट से चला रहे हैं। उन्होंने बिहार में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और कहा कि सरकार उद्योग के लिए जमीन नहीं होने की बात करती है, पर अडानी को देने के लिए जमीन है। जेएनए के अनुसार कांग्रेस के लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को खगड़िया पहुंचे। उन्होंने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चंदन यादव के समर्थन में सभा को संबोधित किया।उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो नाम के मुख्यमंत्री है उन्हें तो रिमोट से मोदी चला रहे हैं। लोभसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार हर वर्ग की होगी, इसमें हर नागरिक शामिल होगा। इस सरकार में बिहार की आवाज होगी।बोले,हमने अतिपिछड़ा वर्ग के लिए एक ‘स्पेशल मेनिफेस्टो’ बनाया है। पहले हमने सबकी बात सुनी, फिर पूरा प्लान तैयार किया। हम ऐसे काम करते हैं। लेकिन आज बिहार में सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं। बिहार में सरकार नीतीश जी के साथ रहने वाले कुछ अफसर चला रहे हैं, जो सीधे दिल्ली से ऑर्डर लेते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी के यहां शादी के दौरान आप लोगों ने वीडियो में मोदी को देखा होगा। मुझे देखा था क्या। मैं गया ही नहीं, उनकी दोस्ती ऐसे ही लोगों से है। मुझे तो कोई गरीब बुलाए कि मेरे यहां शादी है मैं उनके यहां अवश्य जाउंगा।मैं अक्सर मजदूर, किसान, मछुआरों के पास जाता हूं उनके पास बैठता हूं उनसे बाते करते हूं ये इस लिए करता हूं कि उन्हें लगे कि उनके साथ राहुल गांधी है। मैं हर गरीब बेरोजगार मजदूरों के साथ खड़ा हूं। मौके पर मुकेश सहनी,प्रत्याशी डॉ० चंदन यादव,कांग्रेस बिहार प्रभारी कृष्णा अनालबरू,बेलदौर विधान सभा के इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश निषाद सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों प्रमुख मौजुद दिखे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें