35.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

न्यायपूर्ण नए बिहार के लिए , बदलो बिहार न्याय यात्रा, 16-25 अक्टूबर 2024 , निकाला जाएगा, भाकपा-माले

*भाजपा जदयू के डबल इंजन सरकार में गरीबों दलितों महिलाओं , पर सामंती अपराधियों ने हमला तेज कर दिया है – दिवाकर*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भाकपा माले खगड़िया जिला कमिटी की बैठक चंदर नगर कामरेड अभय वर्मा के आवास पर संपन्न हुई अध्यक्षता कामरेड शैलेन्द्र वर्मा ने किया, बैठक में कामरेड सुभाष सिंह, अभय वर्मा, सुधीर प्रसाद सिंह, दिलिप सिंह, चंद्रकिशोर वर्मा सहित अन्य लोग शामिल हुए, बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य स्थाई समिति सह जिला प्रभारी दिवाकर प्रसाद ने कहा भाजपा जदयू की डबल इंजन सरकार में दलितों, गरीबों , महिलाओं, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं हत्या , बलात्कार , लूट की आपराधिक घटनाएं को रोकने पूरी तरह विफल रही है, और गरीबों के वासभूमि , आवास और 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख देने और स्मार्ट मीटर की बाध्यता समाप्त कर 200 युनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराने बिजली की कीमत आधे करने की मांग सरकार से करते हुए उन्होंने कहा मोदी सरकार देश हिंदु मुस्लिम समुदाय के बीच दंगा करवा रहे,‌और संविधान, लोकतंत्र की हत्या कर रहे, उन्होंने युपी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन में बहराइच की घटना की निन्दा करते हुए दंगा के दौरान हत्या और आगजनी की घटना के जिम्मेदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा की मांग किया और अल्पसंख्यकों पर जारी हमला पर रोक लगाने की मांग की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष सिंह ने कहा सरकार जमीन सर्व के नाम पर वर्षों से बसें गरीबों और जोत आवाद कर रहे किसानों को सरकारी जमीन से बेदखल कर रहे, इस कारवाई पर तत्काल रोक नहीं लगा तो‌ आन्दोलन तेज होगा उन्होंने कहा बिहार बदलो न्याय यात्रा बेलदौर विधानसभा में संघन रूप से और विभिन्न क्षेत्रों में निकाला‌ जाएगा और 27 अक्टूबर को पटना में बिहार बदलो न्याय सम्मेलन में सैकड़ों लोगों शामिल होंगे
भवदीय
सुभाष सिंह भाकपा-माले खगड़िया

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें