जगदूत न्यूज संदीप कुमार भेलोरी से ब्यूरो
*आज अहले सुबह नौहट्टा प्रखंड के डॉ मंगल जी एवं जयराम जी ने जनहित की कुछ समस्याओं को लेकर सासाराम में हमसे मुलाकात की । इस बीच संबंधित पदाधिकारियों से बात कर त्वरित करवाई करने को आग्रह किया *
प्रत्येक दिन जितने भी फोन मुझे आते है उन सभी प्रकार के समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के लिए मैं अपनी पूरी ताकत लगा देता हूं , कुछ काम शायद नहीं हो पाते होंगे क्योंकि मैं एक साधारण परिवार से आता हूँ लेकिन इतना तो जरूर है जो काम विधायक ,जिला पार्षद या अन्य जनप्रतिनिधि नही कर पाते होंगे वैसे जटिल कार्यो को हमलोग अपने व्यवहार कुशलता एवं अपने संगठन कि ताकत दिखाकर जन आंदोलन के माध्यम से करा देते है ।अस्पताल से लेकर थाना , कचहरी ,प्रखंड कार्यालय तक जितना भी मेरा जान पहचान है उससे अपने लोगों का भला करने का भरपूर प्रयास करता हूं ।बाकी हर किसी को हम खुश नहीं रख सकते है ।निस्वार्थ भाव से किया कार्य कभी निष्फल नहीं होता है ।


