30.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

पूरे बिहार के समृद्धि के लिए सीएम काम कर रहे हैं : ईं0 रामचरित्र प्रसाद

*जदयूु श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन का किया गया विस्तार*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बुधवार को जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जबकि मंच संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री तथा जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन ने संयुक्त रूप से किया।बैठक के मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ईं0 रामचरित्र प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ईं0 अशोक कुमार व ईं0 नागमणी कुशवाहा को अंग वस्त्र बुके व माला से भव्य स्वागत किया गया।
बैठक में जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार करते हुए 47 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी कमिटी, नगर परिषद् अध्यक्ष, नगर पंचायत तथा प्रखण्ड अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष ईं0 रामचरित्र प्रसाद के अनुमोदनोपरांत जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया।इस दौरान सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सुपुर्द कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ईं0 रामचरित्र प्रसाद ने सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के उम्मीदवार राजेश वर्मा को जीत दिलाने में जदयू के कार्यकर्ताओं की बेहतर भूमिका की सराहना करते हुए सबों को धन्यवाद दिया।उन्होंने आगे कहा कि जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ को बिहार में सबसे मजबूत कड़ी बनाया जा रहा है।श्री प्रसाद ने प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर नगर परिषद्/नगर पंचायत व प्रखण्ड अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर कमिटी तैयार कर सूची समर्पित करने तथा बिहार में यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में किये जा रहे तमाम विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।बतौर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार स्वच्छ एवं उच्च विचार के नेता हैं,जो सम्पूर्ण बिहार के समृद्धि के लिए काम करते हैं । इनके द्वारा किये गये विकास कार्यों को देश और दुनिया अपना रहे हैं।उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2025 के विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एनडीए घटक दल के सभी साथियों से तालमेल बनाकर अभी से ही तैयारी में जूट जाएं।
वहीं अपने अध्यक्षीय संबोधन में जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार पूरे बिहार वासियों के विकास और कल्याण की बात करते हैं।कभी अपने नीजि स्वार्थ के लिए कोई काम नहीं किये और ना ही कभी करेंगे।उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव में एनडीए खगड़िया के चार में से चार सीट जीतेंगे।इसके लिए हमलोग अभी से ही कमर कस लिये हैं।श्री मंडल ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपलोग भी तन मन से संगठन की मजबूती के लिए आगे आयें तभी नीतीश कुमार के हाथों को मजबूती मिल सकती है।
श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन ने कहा कि हम बहुत जल्द ही श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त करेंगे।
बैठक को ईं0 अशोक कुमार, ईं0 नागमणी कुशवाहा,अजय मंडल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,उमेश सिंह पटेल,श्रम तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, प्रदेश सचिव कमल कुमार पटेल, नीतीश सिंह पटेल,सुबोध यादव,निर्मला कुमारी,रामप्रकाश सिंह ,राजनीति प्रसाद सिंह,नगर परिषद् के अध्यक्ष डॉ0 धीरेन्द्र कुमार यादव ,अनुज शर्मा,अंगद कुमार,जयजयराम कुमार, नवनीत कुमार सिंह, रंजन कुमार,मीडिया प्रभारी बिक्रम शर्मा,धनिक लाल दास, चांदनी कुमारी, मो0 आजाद, स्वतंत्र, तपेन्द्र सिंह, विक्रम कुशवाहा, संजय सिंह, अंजनी यादव, शम्भु यादव, विकास यादव, राजन एवं बबन कुमार आदि वक्ताओं ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें