33.3 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

बच्चे बड़े सपने देखें- डॉक्टर अरुण, *बच्चों पर अपने विचार न थोपे अभिभावक- निशांत

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

स्थानीय मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल फाउंडेशन के द्वारा संचालित मानस इंटरनेशनल स्कूल जहानाबाद के सभागार में पीए-वन आधारित परीक्षाफल सह पीटीएम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन संस्था के चेयरमैन डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूल का हर बच्चा यूनिक है यानी स्कूल केवल तेज विद्यार्थी को ही नहीं बल्कि सभी बच्चों को टारगेट करता है। इसके लिए शिक्षकों को वर्ग में छात्रों को समझाना नहीं समझना है। छात्रों की हर गतिविधि पर नजर रखनी है एक शिक्षक के रूप में नहीं बल्कि एक मोटीवेटर के रूप में ताकि बच्चे बड़े सपने देखें। ऐसा तरीका अपनाने से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक श्री निशांत रंजन ने कहा कि वर्तमान समय में अभिभावक अपना विचार जबरदस्ती बच्चों पर थोपना चाहते हैं। इससे परहेज करने की जरूरत है। ऐसा करने से बच्चों के मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। बच्चों के माता-पिता की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए कि अपने बच्चों को संस्कार युक्त, मानव मूल्य आधारित शिक्षा के लिए कोशिश करें। उन्होंने कहा कि हम लोग जानते हैं कि हर बच्चा डॉक्टर इंजीनियर, वैज्ञानिक, जज, वकील, डीएम, एसपी बन जाएगा तो देश को खिलाड़ी, अभिनेता, साहित्यकार, कवि, गायक व लीडर जैसे सितारे कहां से मिलेंगे। इसलिए बच्चों को अपने रुचि के हिसाब से विषय चुनने का पूर्ण अधिकार है।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार ने कहा कि अभिभावक शिक्षक मिलन समारोह पूर्णत: छात्र हित में है। हमलोग अभिभावकगण से अपील करते हैं कि बच्चों के भविष्य के लिए पीटीएम में सहयोग करें एवं उपस्थित होकर प्रतिपाल के गतिविधि के बारे में शिक्षकों को जानकारी दें। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल के छात्र छात्राओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के रणधीर कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार, विनय कुमार, रामप्रवेश शर्मा, अमित कुमार, अनुराग कुमार, उज्जवल कुमार, एस के पांडे, जितेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार, मनीष कुमार, योगेंद्र कुमार, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, रंगनाथ कश्यप, राजेश कुमारआदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें