*प्रदीप कुमार सिन्हा को पर्षद के विधिक हितों की पैरवी के लिए अधिकृत किया गया*
पटना, 7 मई 2026 [अरुण वर्मा,संपादक जगदूत] बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने माननीय उच्च न्यायालय, पटना में लंबित मामलों की पैरवी के लिए अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिन्हा को पैनल अधिवक्ता के रूप में सूचीबद्ध करने की स्वीकृति दी है। पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नन्दन ने 6 मई 2026 को आदेश पत्र संख्या 177 जारी कर इसकी जानकारी दी। आदेश के अनुसार, पटना हाईकोर्ट में पर्षद के वैधिक हित को ध्यान में रखते हुए न्यायालय कार्य को सुचारू रूप से संचालन, प्रतिशपथ-पत्र, बयान तहरीर, तथ्य विवरणी तैयार करने और परामर्श देने के लिए पर्षद के अधिकृत पैनल अधिवक्ता को निर्धारित फीस पर सूचीबद्ध किया गया है। नियुक्त किए गए अधिवक्ता *श्री प्रदीप कुमार सिन्हा, विद्वान अधिवक्ता [Enr No. BR/4401/2025] हैं। उनका निवास पता 401, श्रेया अपार्टमेंट, आरा, गार्डेन रोड, बेली रोड, पटना-800014 है। मोबाइल नंबर 9431066161 दिया गया है। पर्षद ने कहा कि यह कदम हाईकोर्ट में लंबित मामलों में पर्षद के पक्ष को मजबूती से रखने के लिए उठाया गया है। आदेश पर अध्यक्ष प्रो. रणवीर नन्दन के हस्ताक्षर हैं। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का मुख्यालय विद्यापति मार्ग, पटना-800001 में स्थित है। संपर्क के लिए फोन नंबर 0612-2508940, 2508944 और ईमेल dharmiknayas@gmail.com उपलब्ध है।


