जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ की बैठक स्थानीय वार्ड पार्षद विजय साहू जी के आवास मल्हचक में किया गया ।बैठक की अध्यक्षता जहानाबाद वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक विजय कुमार साहू जी ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ जगन्नाथ गुप्ता उपस्थित हुए।इनके साथ में प्रदेश पदाधिकारी लक्ष्मण गुप्ता, अनिल गुप्ता उपस्थित हुए ।प्रदेश संयोजक डॉक्टर जगन्नाथ गुप्ता जी ने कहा कि जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी को माननीय मोदी जी के द्वारा जो प्रत्याशी भेजा गया है हमें उन्हें जीता कर माननीय मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। यह देश का चुनाव है जिसे व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर देखना चाहिए आदरणीय मोदी जी का का जो संकल्प 400 पार है उसमें एक सीट जहानाबाद का भी होना चाहिए।फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी को जिताएं !उन्हें जिताकर माननीय मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है बिहार से 40 के 40 सीट जिताकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ,विजय सिन्हा जी के हाथों को मजबूत करना है।इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष सोहन प्रसाद काकू जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार ,गीता गुप्ता ,सर्वेश वर्मा, मृत्युंजय गुप्ता ,प्रदीप गुप्ता ,अजय गुप्ता आदि कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित रहें!


