30.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

मां मेनका ने विजय का तिलक लगाकर किया बबलू मंडल का धर्मयुद्ध आरंभ

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रहीमपुर की पावन धरती आज धर्मयुद्ध के घोष से गुंजायमान हो उठी, जब माता मेनका देवी ने अपने आंगन में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल के मस्तक पर विजय तिलक लगाकर उन्हें आशीष दिया। आरती की ज्योति संग मातृशक्ति ने पुत्रवत उम्मीदवार के कपोल पर ऐसा तेज अंकित किया, मानो महाभारत के रणक्षेत्र में अर्जुन को कृपा बरसाती कुन्ती माता। मालाओं और मंगल कलशों से हुए स्वागत के बीच वातावरण “जय तीर निशान, जय मातृभूमि के वीर” के उद्घोष से पवित्र हो उठा। भावविह्वल बबलू मंडल ने कहा कि माता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, खगड़िया का उत्थान ही मेरा धर्म।
मां की आरती से जले दीप विजय के,
तिलक की रेखा बने भाग्य सजे।
जिसे छुए मातृकरुणा का आशीष,
वो रणभूमि में सदैव विजयी रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें