जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी रेलवे स्टेशन पर राजेंद्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस से ट्रेन से चढ़ने के क्रम युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। उसी क्रम युवक का दोनों पैर कट गया। जिसके बाद आरपीएफ निरीक्षक व जीआरपी प्रभारी की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए भेजा गया , सदर अस्पताल. जहां रास्ते में युवक की मौत हो गयी। जख्मी युवक की पहचान गोगरी जमालपुर निवासी श्रवण किशोर प्रसाद हार्डवेयर व्यवसाय के 30 वर्षीय पुत्र किशोर आनंद के रूप में की गयी। वही मानसी रेल राज्यकिय थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट के सामने राजेंद्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस खुल गई थी। जहां ट्रेन खुलने के बाद ट्रेन में चढ़ने के क्रम में पैर सिलिप करने से ट्रेन के अंदर चला गया। जिसमें एक पैर घुटना बहार कट गया वही दूसरा पैर घुटना के अंदर कट गया। यानी दोनों पैर कट गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मौत का कारण जख्मी युवक के शरीर से बहुत जायदा बलाडिंग चलने के कारण जख्मी युवक की मौत हो गई। मालूम हो कि इस तरह की घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


