32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

मानसी में हर्षोल्लास के साथ बनाया गया ईद पर्व

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी ईद उल फितर के अवसर पर नगर पंचायत मानसी के उप चेयरमैन पप्पू सुमन ने विभिन्न मुहल्ले में जाकर मुसलमान भाइयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी एवं सेवई खाया।पप्पू सुमन ने कहा कि ईद प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है इस पर्व में हिन्दू मुस्लिम सभी एक दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक की बधाई देते हैं। ईद का चांद दिखाई देने के दूसरे दिन प्रात:काल स्नान कर नए वस्त्र पहन मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज पढ़ने जाते हैं। सब एकसाथ मिल-जुलकर अल्लाह (ईश्वर) को धन्यवाद देते हैं कि उसने उन्हें जीवन दिया, रोजे रखने की शक्ति दी। बाद में गले मिलकर ईद मुबारकबाद देते हैं। मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ। माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी। इस जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया गया था, इसी दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में मनाया जाता है।
मौके पर वार्ड पार्षद संजीत कुमार ने भी गले मिलकर मुस्लिम भाईयो को ईद की ढ़ेर सारी बधाई दी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें