41.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

योगा से सिर्फ़ तन-मन ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र भी स्वास्थ्य होगा,अनिल कुमार सिंह

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क

जहानाबाद योग की प्रमुख एवम प्रधान संख्या पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की जिला इकाई जहानाबाद द्वारा 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित एवम शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।स्थानीय इंडोर के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉ उदय कुमार तिवारी ने की जबकि कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ माननीय पूर्व सांसद अरुण कुमार, डॉ जगन्नाथ सिंह एवम प्रोo वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।पतंजलि के पांचों प्रकल्प पतंजलि चिकित्सालय एवम् योग प्रेमियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक जी श्री अर्जुन पंडित एवम् श्री राकेश कुमार द्वारा उपस्थित सैंकड़ों नागरिकों को भारत सरकार निर्देशित योग प्रोटोकॉल का विधिवत अभ्यास कराया गया एवम् इससे होने वाले लाभ की विस्तृत व्याख्या की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार ने उपस्थित योग प्रेमियों को संबोधित करते हुए बताया कि योग हमारी प्राचीनतम परंपरा रही,जिसे पिछले काल खंड में फल फूल में अवरोध हुआ लेकिन अब पूज्य स्वामी रामदेव जी एवम् प्रधानमंत्री के प्रयासों में विश्वव्यापी बना दिया गया है।मगध चेतना मंच के अध्यक्ष सह युवा भारत के ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने शिक्षा विद् डॉ. प्रो.) जगन्नाथ सिंह को अंग वस्त्र से करने के उपरान्त कहा की योगा सिर्फ़ तन- मन को ही नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज को भी स्वस्थ्य करता है !कार्यक्रम में योग ,आयुर्वेद एवम् स्वदेशी को घर घर पहुंचा रहे जिले के करीब 80 युवक युवतियों को प्रमाण एवम् सम्मान पत्र भी माननीय अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।कार्यक्रम के सफल संचालक के बाद समिति एवम् चिकित्सक द्वारा उपस्थित सैंकड़ों योग प्रमियों को शीतल पेय एवम् अल्पाहार के रूप में बिस्किट का वितरण भी किया गया।आज के इस कार्यक्रम में मंच का संचालक भारत स्वाभिमान के मयंक मौलेश्वर ने किया एवम् आगत अतिथियों का धन्यवाद यापन चिकित्सालय निदेशक श्री चंदन कुमार द्वारा किया गया।योग , आयुर्वेद एवं स्वदेशी में अपने लेखनी से समाज को जागरूक करने में अपनी योगदान निर्वहन करने वाले पत्रकार अमरनाथ सिंह , किशोर कुणाल , संतोष श्रीवास्तव,मृतुंजय कुमार , मनोहर सिंह , बरुन कुमार, चन्दन कुमार, एहतेशाम अहमद , मो. अफ़ज़ल को पूर्व सांसद द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ,आज के अतिथियों में झारखंड से सिध्यनाथ सिंह,शिक्षाविद बिहारी भईया,संरक्षक संजय कुमार आर्य ,युवा भारत के सुजीत कुमार,महिला प्रभारी कुमारी रंजना,महामंत्री संगीता कुमारी,मगध चेतना मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,बार्ड पार्षद संजीव कुमार, प्रहलाद भारद्वाज प्रो0 कृष्ण मुरारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम के सफल संचालक में दीपक कुमार तिवारी,विश्वजीत दयाल, सुरज कुमार निर्मल,नीरज कुमार,अशोक मिस्त्री ,ओम प्रकाश स्नेही,मनोज कुमार शर्मा , मुन्नी देवी , विमला कुमारी, पूनम कुमारी , मंजित कुमार, विनोद चंचल आदि प्रमुख रहें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें