43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

रश्मी फाउंडेशन द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर एवं कंबल वितरण का कार्य

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद रतनी फरीदपुर। गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व 25 जनवरी को उचिटा पैक्स भवन पर मेदांता अस्पताल पटना ,नेत्र ज्योति आई हॉस्पिटल पटना एवं रश्मी फाउंडेशन के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर एवं पंचायत के 100 बेसहारा एवं जरुरतमंद परिवारों को इस ठंड में कंबल वितरण किया जाएगा। इसकी जानकारी रश्मी फाउंडेशन के सचिव सह पशु कल्याण बोर्ड के मा. प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार ने दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधान पार्षद डॉ प्रमोद चन्द्रवंशी , जिला परिषद की अध्यक्ष रानी कुमारी होंगी। एवं इस कार्यक्रम में भाजपा की निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद से प्रत्याशी रही सुनीता कुमारी रहेंगी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें