35.8 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य रूबेल दास जी को किया गया जोरदार स्वागत-डॉ अरविंद चौधरी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के सर्किट हाउस में पहुंचे बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के माननीय सदस्य रूबेल दास जी को अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी संघ जहानाबाद के द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया, उक्त मौके पर उनके साथ संघ के लोगों ने एक आवश्यक बैठक भी की जिसमें वर्तमान में दलितों की समस्याओं एवं मांगों पर विस्तृत चर्चा परिचर्चा हुई, उपस्थित लोगों ने माननीय सदस्य के समक्ष अपनी अपनी बातें रखी और इस पर माननीय सदस्य ने भी अपनी बात को रखें, माननीय सदस्य से बहुत ही सकारात्मक वार्ता हुई ,उक्त मौके एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा 12 सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपे ,जिसमें निम्नलिखित मांगों को रखा गया है-(1) एससी/ एसटी के कर्मचारी एवं पदाधिकारीयों के प्रोन्नति में आरक्षण को यथाशीघ्र बहाल की जाए,(2) अनुसूचित जाति/ जनजाति में अन्य जातियों को जोड़ना बंद की जाए ताकि एससी/ एसटी के हक और अधिकारों की हाकमरी ना हो,( 3) पूर्व के भांति ट्यूशन फी के अनुसार एससी/ एसटी के छात्रों को छात्रवृत्ति की व्यवस्था हो,(4) आजादी के 78 वर्ष बाद भी दलित समुदाय के लाखों लाख परिवार आखेट एवं खानाबदोश जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं जिनकी स्थायी आवसान के साथ-साथ उनके बच्चों को निशुल्क स्नातक तक आवासीय शिक्षा की व्यवस्था हो,(5) निजी क्षेत्र में यथाशीघ्र आरक्षण लागू हो, (6) भागीदारी के अनुसार एससी/ एसटी के कर्मचारी एवं पदाधिकारीयों को अहम पदों यथा-DM ,SP, DSP, SDM, DJ, CJ ,chairman , chief secretary, DGP, IG, DIG, थाना अध्यक्ष, सेनाध्यक्ष इत्यादि पदों पर पदस्थापन हो ताकि दलितों को उचित न्याय मिल सके,(7) क्लोजियम सिस्टम समाप्त करते हुए न्यायिक सेवा के गठन कर न्यायिक सेवा में आरक्षण प्रणाली लागू हो,( 8) एससी /एसटी एक्ट को 9वीं अनुसूची में डाला जाए,(9) एससी/ एसटी समुदाय पर हो रहे अत्याचार, हत्या ,बलात्कार, शोषण, हकमारी, भेदभाव पूर्णत: बंद हो,(10) एससी/ एसटी थानो में थाना अध्यक्ष के साथ-साथ समस्त पुलिसकर्मी का पदस्थापन एससी-एसटी समुदाय के कर्मचारियों से की जाए,(11) प्रत्येक ज़िलों में एससी /एसटी कर्मचारी हेतु एक अंबेडकर भवन की निर्माण हो,(12) महाबोधि मंदिर को मुक्त कराते हुए बुद्धिस्टों के हाथ में यथाशीघ्र शौपी जाए। प्रतिनिधि मंडल के रूप में मिलने वालों में एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव राम जीवन पासवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार निराला(BRP-MDM), गजेंद्र प्रसाद, राम सिहासन दास, प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान(BRP-MDM)

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें