जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन, 2024 के सफल क्रियान्वयन तथा मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाने हेतु आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निदेशानुसार नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग -सह- जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी झा के नेतृत्व में स्वीप गतिविधि के संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता कार्य योजना तैयार किया गया।बैठक में बताया गया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन को देखते हुए जिले के कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जहानाबाद जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के बताया कि आप सभी को कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों का डाटा उपलब्ध करा दिया जा रहा है, इसके अनुसार अपने-अपने प्रखंडों में सभी आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका अपने क्षेत्र के जीविका दीदी, आशा कार्यकत्र्ता तथा शिक्षा विभाग सहित अन्य कर्मियों से समन्वय स्थापित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् मतदाताओं के बीच चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद, मेंहदी प्रतियोगिता तथा प्रभात फेरी, संध्या चैपाल इत्यादि का आयोजन करेंगे। साथ हीं निर्वाचन आईकाॅन श्री अमित कुमार एवं श्री अजीत कुमार को निदेश दिया गया कि संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सह नोडल पदाधिकारी, पी.डब्लू.डी. को दिव्यांगजन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।उक्त बैठक में जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी झा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. श्रीमती रश्मि सिन्हा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीमती माला कुमारी, डी.पी.एम., जीविका श्रीमती अनीता कुमारी, डी.पी.एम., स्वास्थ्य, निर्वाचन आईकाॅन श्री अमित कुमार एवं श्री अजीत कुमार सहित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे।


