जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
जहानाबाद व्यवहार न्यायालय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के ईमेल के आलोक में सभी प्रकार के लंबित एवं सुलहनीय वादों के निष्पादन के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज ब्रजेश कुमार ने सभाकक्ष में अरवल जिले के सभी बैंक प्रबंधकों एवं उनके अधिवक्ताओं के साथ-साथ बीमा कंपनी के प्रबंधको एवं उनके अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया और इनसे संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए बैंक प्रबंधकों एवं बीमा कंपनी के प्रबंधकों के अलावे उनके अधिवक्ताओं के साथ कई अहम मुद्दे पर विचार विमर्श किया, ताकि इनसे जुड़े मामले के निष्पादन में वृद्धि हो सके ! बताते चले की 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होना है, इसी को लेकर बैंकों के ऋण मामले एवं सुलह के आधार पर लंबित वाहन दुर्घटना दावा वादों के निष्पादन के लिए सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया था ! जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी,ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी,बजाज एलियांज इंश्योरेंस कंपनी,यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी,चोलामंडलम इंश्योरेंस कंपनीके प्रबंधक एवं उनके अधिवक्ता के साथ साथ अरवल जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया ,दक्षिण बिहार ग्रामीण, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक,सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया,कोऑपरेटिव बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, के प्रबंधकगण के साथ-साथ उनके अधिवक्ता उपस्थित थे, जिसमें अधिवक्ता बिंदु भूषण प्रसाद, रामानंद सागर, विनीता कुमारी बैठक में उपस्थित रहे !


