33.1 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

संत कार्तिक साहेब की तृतीया पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

*संत परंपरा की उज्ज्वल विरासत को नमन – सदर विधायक*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 27 मार्च रहीमपुर मध्य पंचायत के ग्राम नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनका-कार्तिकेय सदन का सभाकक्ष शुक्रवार को श्रद्धा, संवेदना और सामाजिक संकल्प का साक्षी बना, जब ब्रह्मलीन संत कार्तिक साहेब की तृतीया पुण्यतिथि श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा संत कार्तिक साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वातावरण में भक्ति और सम्मान का भाव स्पष्ट झलक रहा था। इस अवसर पर माता मेनका देवी ने सदर विधायक बबलू कुमार मंडल सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, माला और तिलक से पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत कर आयोजन को गरिमामयी बना दिया।
सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने संत कार्तिक साहेब के जीवन और कृतित्व को समाज के लिए अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि यद्यपि आज संत कार्तिक साहेब हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, किंतु सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास और विचार सदैव समाज को दिशा देते रहेंगे। उन्होंने विशेष रूप से मृत्युभोज बहिष्कार जैसी सामाजिक पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत उनके तेरहवीं संस्कार से हुई, जिसे और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। विधायक ने आगे कहा कि संत कार्तिक साहेब ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिसका सकारात्मक प्रभाव आज समाज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संत के आदर्शों का अनुसरण ही इस समस्या से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है और समतामूलक समाज की स्थापना में सहायक सिद्ध होगा।
जदयू जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी ने अपने वक्तव्य में संत कार्तिक साहेब की महान कृतियों को वर्तमान समाज के लिए पथप्रदर्शक बताते हुए कहा कि “वे भले ही देह त्याग चुके हैं, परंतु उनके विचार और आदर्श उन्हें अमर बनाते हैं। हम उनकी पुण्य आत्मा को हृदय से नमन करते हैं। कार्यक्रम में बिहार के चर्चित पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय सतीश प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र एवं जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, जदयू जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, डॉ. पुरातन गांधी, जिला महासचिव राजीव रंजन, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम, कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश आनंद, जिला महासचिव जयप्रकाश मौर्य, पूनम जायसवाल, वंदना भारती, अरुण वर्मा, नीरज शर्मा, संतोष कुमार साह, हरिवंश, मनीष, सूर्यवंश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
साथ ही संत समाज से संत राम दास, रामलगन साहेब, बौधू साहेब, हीरालाल साहेब, मेनका देवी, मीरा देवी एवं ईशा देवी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में साधु-संतों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसने पूरे आयोजन को श्रद्धा और समर्पण के भाव के साथ पूर्णता प्रदान की। यह आयोजन न केवल एक संत की स्मृति को नमन था, बल्कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज को बेहतर दिशा देने का सामूहिक संकल्प भी था।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें