जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर आज समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुरुआत किया।जिला पदाधिकारी ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जहानाबाद जिले में शत् प्रतिशत मतदान के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है, ताकि जिले के मतदाता हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उक्त अवसर पर पदाधिकारी एवं मतदाताओं द्वारा मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखा गया। हस्ताक्षर अभियान का आयोजन जिला स्वीप कोषांग द्वारा नोडल पदाधिकारी सह जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी झा के नेतृत्व में किया जा रहा है।जिला पदाधिकारी ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारी पूर्व के लोक सभा निर्वाचन के वीटीआर प्रतिवेदन पर किया जा रहा है। साथ ही ऐसे क्षेत्रों के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा जहां मतदान प्रतिशत कम रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार जिला स्वीप कोषांग से कैम्प आयोजित किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला के सभी संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित किया जा रहा है तथा मतदान में किसी भी प्रकार का कोई भी परेशानी ना हो। साथ मतदाताओं से अपील किया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा की पूरी तैयारी कर रही है आप निर्भय होकर अपना मताधिकार के प्रयोग का तैयार रहें।उक्त मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ वरीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा श्री राहुल कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी झा, वरीय उप समाहर्ता सुश्री शिल्पी आनंद, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार सहित समाहरणालय के कर्मी एवं मतदाता गण शामिल हुए।


