27.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

सावन के शुभ मौके पर कार्यक्रम में प्रथम स्थान न कर बेगूसराय जिला का नाम रोशन किया , बेगूसराय कि बेटी श्रुति वर्मा बनी सावन प्रिंसेस

जगदूत न्यूज़ ब्यूरो चीफ मोहम्मद नबी आलम बिहार बेगूसराय

लेटस इंस्पायर्ड बिहार के गार्गी अध्याय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरे बिहार से कई युवतियों ने लिया था हिस्सा एक बार फिर बेगूसराय की बेटी ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम राज्य स्तर पर रौशन किया। बेगूसराय की बेटी श्रुति वर्मा मिस सावन प्रिंसेस प्रतियोगिता का प्रथम अवार्ड जीत कर सावन प्रिंसेस बनी। रविवार को लेटस इंस्पायर्ड बिहार के गार्गी अध्याय द्वारा पटना के कुर्जी स्थित हवेली बेंकेट हॉल में उद्यमी सखी सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें तीन प्रतियोगिता नन्ही परी, सावन प्रिंसेस और सावन क्वीन की आयोजित की गई थी। श्रुति वर्मा ने सावन प्रिंसेस की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर सावन प्रिंसेस चयन की गई। इस प्रतियोगिता में पुरे बिहार के कई जिलों से युवतियाँ भाग ली थी। प्रतिभागियों में बिहार के विभिन्न राज्यों और भारत की विशेषता विविधता में एकता का संदेश दर्शाया गया।फाइनल में 7 प्रतिभागी पहुंची जिसमें श्रुति वर्मा सभी को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेटस इस्पायर बिहार के संस्थापक आईजी विकास वैभव और मिसेस इंडिया केनिया रूही सिंह ने श्रुति वर्मा को मोमेंटो और प्राइज देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की जूरी में मिसेज इंडिया केन्या रूही सिंह और मिस दिवा फैशन मॉडल दिवा प्राची पांडेय थी।इस महोत्सव में 700 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। इस वर्ष राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका थीम पर राज्य की संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई गई। मुख्य अतिथि आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार का निर्माण महिलाओं के अग्रणी योगदान से ही संभव है। मौके पर गार्गी अध्याय मुख्य समन्वयक प्रीति बाला, समन्वयक शायरीन एरम, नेहा सिंह, नम्रता कुमारी, बेगूसराय गार्गी मुख्य समन्वयक बिन्दु चौधरी, उद्यमी खुशबु प्रिया, विशिष्ट अतिथि लोक गायिका नीतु कुमारी, आरजे रमा व अन्य उपस्थित थी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें