जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया गाड़ी संख्या 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस खगड़िया दौरान गाड़ी के निश्चित ठहराव के बाद खुलने पर एक व्यक्ति का उतरने के क्रम में पैर फिसल गया। तथा प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच नीचे चले जाने के कारण उसका एक पैर बुरी तरह डैमेज हो गया है। पीड़ित व्यक्ति का नाम संतोष कुमार उम्र लगभग 23 वर्ष पिता स्वर्गीय नरेश शाह घर रामचंदा , थाना – मुफस्सिल,वार्ड नंबर 5 जिला खगरिया है । त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ/ जीआरपी खगड़िया के अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया गया तथा उसके परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भागलपुर के लिये रेफर कर दिया गया है । उक्त घायल व्यक्ति कुछ भी बताने के स्थिति में नहीं है कि यह घटना कैसे घटी। 
सीमांचल एक्सप्रेस से उतरने के क्रम में पैर फिसल पर गाड़ी के नीचे जाने से पैर बुरी तरह डैमेज
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


