36.4 C
Khagaria
Saturday, April 25, 2026

स्थानांतरित जिला जज डा राकेश कुमार सिंह को विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में दिया गया विदाई

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के सभागार में स्थानांतरित जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सिंह को जिला लोक अभियोजक को दिया गया विदाई । इस अवसर पर इस अवसर पर जिला जज डा राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यहां काम किये लगभग दो वर्ष दो माह हो गए। प्राधिकार के कार्यक्रम में में भाग लेने के दरम्यान लोगो से सीधा मिलने का मौका मिला । मिलने से उनके परेशानी को समझने का मौका मिला । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायिक पदाधिकारी रंजीत कुमार , प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोतीस कुमार सिंह , अपर जिला एंव

सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वर्मा , रश्मि मैडम ,राजेश पाण्डेय , एसडीजेएम अदिति कुमारी , प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी वैभव कुमार , आलोक कुमार ,अनीश कुमार ,आरक्षी अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह जिला विधिक संघ के अध्यक्ष गिरजा नंदन सिह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि
जिला जज का कार्यों कि सराहनीय रहा ।वे हमेशा दूसरों को सम्मान देने के साथ-साथ सभी की बातों को ध्यान से सुनकर कार्य करने में ज्यादा पसंद करते थे, साथ ही उन्होंने बताया कि हम लोगों को कभी यह महसूस नहीं हुआ कि कार्य निष्पादन में न्यायालय से कुछ परेशानी हुई हो।
कार्यक्रम का संचालन विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य संतोष श्रीवास्तव ने किया । अवसर जिला जज डा राकेश कुमार सिंह के सम्मान में जिला कला सांस्कृतिक मंच के से जुडे कवि चितरंजन चैनपुरा , गजल गायिका सावित्री सुमन तथा महेश कुमार मधुकर ने विदाई से संबंधित कविता गजल कि प्रस्तुति किया ।
*जिला जज को कानूनी सुरक्षा परामर्श केंद्र के मुख्य परामर्शी अजीत कुमार ,उप परामर्शी राजीव पाण्डेय, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कृष्णकांत पाण्डेय , पीपीएम स्कूल के निदेशक डा एस के सुनील , द विंग्स फाउंडेशन के संतोष कुमार, चैम्बर आफॅ कामर्स के चेयरमैन कैलाश पोद्दार ,पैनल अधिवक्ता संजय कुमार पीएलवी शशिभूषण सिन्हा , विमल कुमार प्राधिकार के कर्मी मनोज दास , मिथलेश जी ,दीनानाथ जी , सुजीत कुमार ,संतोष कुमार, सुजीत कुमार सहित बडी संख्या में लोगो ने अंगवस्त्र एंव माल्यार्पण किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें