30.1 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

हुलासगंज प्रखंड में सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण , डीएम अलंकृता पांडे

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*जिले में पर्यटन विकास एवं पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर जिला पदाधिकारी का हुलासगंज प्रखंड में सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण*

आज दिनांक 7 मई को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने जिले में पर्यटन विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने तथा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के उद्देश्य से हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। जिला पदाधिकारी द्वारा हुलासगंज प्रखंड स्थित हुलासगंज मठ, लाट स्थित प्राचीन स्तंभ(पिलर), दावथू ग्राम में संभावित पालकलीन खंडित मूर्तियां, जारू बनबरिया के तिर्रा पंचायत स्थित योगेश्वर नाथ शिव मंदिर का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित स्थलों की स्थिति का निरीक्षण कर स्थानीय पुजारियों एवं ग्रामीणों से बातचीत की एवं इनके ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को समझाते हुए इन स्थलों के संरक्षण एवं विकास की आवश्यकता पर बल दिया। हुलासगंज मठ भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम वहां उपलब्ध पांडुलिपियों का निरीक्षण किया तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि हुलासगंज मठ में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों का ज्ञान भारतम पोर्टल पर डिजिटलीकरण एवं अपलोडिंग कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि इन महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण किया जा सके तथा अगली पीढ़ी को सौंपा जा सके। साथ ही, उन्होंने निर्देशित किया कि उक्त सभी स्थलों को पर्यटन दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिला पदाधिकारी को प्रस्तुत किया जाए जिससे इन स्थानों को विकसित कर प्रचार प्रसार किया जाए जिससे जहानाबाद जिले में पर्यटन को बढ़ावा तथा बल मिलें और अधिक संख्या में पर्यटक इन धरोहरों को देख सकें।जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, हुलासगंज को भी निर्देश दिया कि इन सांस्कृतिक धरोहर स्थलों की नियमित साफ-सफाई तथा इनका संरक्षण अनुश्रवण अपने स्तर से करें , जिससे स्थानीय लोगों एवं आगंतुकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जहानाबाद जिले में कई ऐसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल हैं, जिनमें पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिनके संरक्षण एवं विकास से न केवल जिले की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए पर्यटन विकास एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। उक्त भ्रमण के दौरान जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री स्वाति कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें