32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

अपग्रेडेड चित्रगुप्त थाना में एसडीओ अमित अनुराग ने एसपी चंदन कुशवाहा का किया स्वागत, मौका था उद्घाटन समारोह का

*एसपी ने चित्रगुप्त नगर थाना और मुफस्सिल थाना का किया उद्घाटन*

*अपराध मुक्त खगड़िया बनाना मेरा लक्ष्य – चंदन कुशवाहा, एसपी*

*मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर प्रशासन की पैनी नज़र – अमित अनुराग, एसडीओ*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया। बिहार सरकार ने बिहार को अपराध मुक्त करने को लेकर सूबे के अनुमंडल में दो दो डीएसपी की पोस्टिंग की गई। ओपी को अपग्रेड किया गया। अपग्रेडेशन के तहत खगड़िया ज़िला मुख्यालय स्थित चित्रगुप्त थाना और मुफस्सिल थाना को अपग्रेड किया गया। अब इन दोनों थाना में ही एफआईआर होगा। पूर्व में इन दोनों थाना का एफआईआर टाऊन थाना में हुआ करता था। एक समारोह आयोजित कर चित्रगुप्त थाना परिसर में अपग्रेडेड थाना का विधिवत उद्घाटन एसपी चंदन कुशवाहा ने फीता काट कर किया। इसके पूर्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने एसपी चंदन कुशवाहा का स्वागत बुके प्रदान कर किया और हाथ भी मिलाया। एसपी का स्वागत थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारियों ने बुके देकर किया। एसपी को पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। अब से चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लोगों को मामलों के निष्पादन कराने में सहूलियत होगी। मौक़े पर एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा मेरा लक्ष्य है खगड़िया अपराध मुक्त हो। इसके लिए ज़िले के हमारी तमाम पुलिस निरंतर पेट्रोलिंग और छापेमारियां भी कर रही है। आने वाले चुनाव में मतदाता भयमुक्त हो मतदान का प्रयोग करें इसके लिए लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने कहा मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों और धमकाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आगे उन्होंने कहा किसी भी क़ीमत पर कानून को हाथ में लेने वाले लोग बख्से नहीं जायेंगे, ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय है। मौक़े पर चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। एसपी चंदन कुशवाहा ने अपग्रेडेड मुफस्सिल थाना, खगड़िया का भी उद्घाटन किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें