30.2 C
Khagaria
Sunday, April 26, 2026

अपर समाहर्ता राजस्व, संदीप कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए बैठक की गई

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में अपर समाहर्ता राजस्व, संदीप कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए बैठक की गई। अपर समाहर्ता ने बताया कि शेष बचे पंचायत सरकार भवनों के भवन निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण पंचायती राज विभाग को कराना है जिसको लेकर जिला के सभी अंचल अधिकारी, के साथ विमर्श कक्ष में शेष पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्धता के मद्देनजर बैठक किया गया है। निर्देश दिया गया कि शेष बचे पंचायत सरकार भवन हेतु जमीन की पहचान करते हुए भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई की जाए इसमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा चिन्हित की जा रही सभी सरकारी भूमि रजिस्टर से मिलान कर लिया जाए ताकि 50 डिसमिल जमीन उपलब्ध हो सके।जिले में पूर्ण पंचायत सरकार भवनों की संख्या 27 है। कार्यरत पंचायत सरकार भवन 27 हैं। निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की संख्या 33 है। इसके अतिरिक्त 185 पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। शेष पंचायत में भूमि चिन्हित की जा चुकी है 13 के लिए भूमि चिन्हित किया जाना है। चिह्नित भूमि से संबंधित अभिलेख तैयार करने की दिशा में तीव्र गति से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।उक्त बैठक में अपर समाहर्ता आपदा सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार पांडे के साथ सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें