27.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

आगामी गर्मी के मौसम में आगजनी की बढ़ती घटनाओं के रोकथाम हेतु अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी जिला अग्निशमन कार्यालय के द्वारा आम आम लोगों को जागरूक करने की दिशा में विभिन्न माध्यमों से प्रचार– प्रसार कराया जा रहा है। *क्या करें, क्या ना करें* से संबंधित जानकारी साझा की जा रही है।इस क्रम में आज समाहरणालय के पास *कैनोपी* लगाकर लोगों के बीच पम्प्लेट का वितरण करते हुए अग्नि सुरक्षा जागरूकता के बारे में बताया गया। इसके अलावे जिला के विभिन्न महत्त्वपूर्ण स्कूल एवम कॉलेजों (DAV, कमला बालिका, केंद्रीय विद्यालय, DPS आदि )में भी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि *बढ़ते तापमान और पछुआ हवा के कारण अगलगी की समस्या से दो चार होना पड़ता है।बताया कि अगलगी की घटना पर नियंत्रण की दिशा में विभागीय दिशा– निर्देश के आलोक में जल्द ही अग्निशमन कार्यालय के द्वारा पूरे जिले में सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।*

*डी पी आर ओ,सीतामढ़ी*

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें