27.8 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

आरक्षण संशोधन विधेयक2023 पारित होने पर .खुशी जाहिर किया , अध्यक्ष गोपाल शर्मा जदयू

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि बिहार विधानसभा एवम् बिहार विधान परिषद् में सर्वसम्मति से आरक्षण संशोधन विधयेक 2023 पारित होने पर जिला जदयू जहानाबाद की ओर से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा जी ने कहा की आज का दिन बिहार वासियों इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।इस सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का नाम हमेशा के लिए दर्ज हो गया।जिला अध्यक्ष ने कहा कि जाति आधारित जनगणना के आधार पर आरक्षण के दायरे को बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला सामाजिक न्याय के साथ विकास के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।साथ ही जदयू जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिस्सेदारी के अनुरूप अनुपातिक भागीदारी आज समय की सख्त मांग है।कुछ सालो में पिछड़ा वर्ग एवम अतिपछड़ा ,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी बढ़ी है। उसके अनुरूप महागठबंधन की सरकार ने 75% का आरक्षण देकर गरीब गुरबो को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा ।इस आरक्षण से समाज में समरसता कायम होगा।समाज में समरसता कायम होने से समाज का सर्वांगीण विकास होगा।इस ऐतिहासिक कार्य को बधाई देने वालो में जिला संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह,प्रधान महासचिव रामभवन सिंह कुशवाहा, अभियान प्रभारी कमलेश कुमार वर्मा, जुदागी मांझी,मुरारी यादव,नगर अध्यक्ष चंदन कुमार, कल्पनाथ कुमार,गुलाम मुर्तजा अंसारी,रविंद्र कुशवाहा,रामप्रवेश कुशवाहा,सिया मणि देवी,प्रमिला कुशवाहा,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें