जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, 01 नवम्बर 149 खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल के प्रचार वाहन पर मोरकाही क्षेत्र में हुए हमले की घटना से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बताया गया कि शनिवार को एनडीए का प्रचार वाहन मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नन्हकू मंडल टोला पछियारी टोला के दक्षिण भाग सड़क से एनडीए का प्रचार गीत बजाते हुए मोरकाही कचहरी टोला की ओर जा रहा था। इसी दौरान चपरासी यादव के शौचालय के निकट पांच अज्ञात युवकों ने वाहन को रोक लिया, चालक के साथ गाली-गलौज की, प्रचार बैनर फाड़ दिया और वाहन को वापस लौटने को कहा।घटना की पुष्टि करते हुए जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर हमला है।
मतदान सबका अधिकार है, लेकिन इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई की मांग की।श्री फोगला ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए शर्मनाक हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। मौके पर हम सेकुलर जिला अध्यक्ष रामबली राम,जदयू जिला उपाध्यक्ष शंभू झा, किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुड्डू, भाजपा जिला प्रवक्ता प्रो. अरविंद सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, लोजपा नेता चंदन पासवान, जदयू महिला प्रभारी नीलम वर्मा, वीणा पासवान, भाजपा नेता राजेश सिंह, नवीन सिंह, रूस्तम अली, अविनाश पासवान, संदीप केडिया, बिक्रम यादव, फिरदोस आलम और प्रभात शर्मा सहित कई एनडीए नेता मौजूद रहे।
एनडीए प्रत्याशी बबलू मंडल के प्रचार वाहन पर हमला घोर निंदनीय – राजकुमार फोगला
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


