जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, प्रधान आरक्षी आकाश चंद्र भारती, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो व्यक्ति को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, एक व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से दिव्यांग कोच में यात्रा करने के जुर्म में, इलेवेन व्यक्तियों को महीला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में, दो व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में बाईक पार्क करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । वही खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि सभी गिरफ्तार 16 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया।
खगड़िया आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट में 16 लोगों को गिरफ्तार किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


