जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरबिंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार, प्रधान आरक्षी आकाशचंद्र भारती द्वारा खगड़िया स्टेशन में गस्त व निगरानी कर रहे थे, तभी समय करीब 11:30 बजे खगड़िया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या- 02&03 पर तीन नाबालिक लड़के को संदिग्ध अवस्था में बिना किसी व्यस्क परिजन या अभिभावक के अकेले घूमते हुए दिखाई दिया। बच्चे के पास जाकर पूछ ताछ करने पर अपना नाम व् पता – (1) सोनू कुमार, उम्र- 08 वर्ष, पिता- दिनेश मुखिया, माता- सकीना देवी, घर- बहादुरपुर, थाना- अलौली, जिला- खगड़िया, (2) साहेब पासवान, उम्र- 14 वर्ष, पिता- विशुनदेव पासवान, माता- आरती देवी, घर- बहादुरपुर, थाना- अलौली, जिला- खगड़िया, (3) मोहम्मद अरमान, उम्र- 15 वर्ष, पिता- मोहम्मद शमशाद, माता- अंगूरी खातून, घर- शेरसब्बा, वार्ड थाना- चौथम, जिला- खगड़िया (4) किशन कुमार, उम्र-10 वर्ष, पिता- सूरज, घर- चित्रकूट, थाना- ना मालुम, जिला- ना मालूम । उक्त चारो बच्चे से खगड़िया स्टेशन में आने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। त्पश्चात उक्त सभी चारो बच्चे को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया एवं सुरक्षित रखा गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया। चाईल्ड हेल्प लाईन खगड़िया के सदस्य पोस्ट आए जिन्हें बरामद उक्त नाबालिक बच्चे को बाल देख रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु आवश्यक कारवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।
खगड़िया आरपीएफ ने चार नाबालिक बच्चे को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


