जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया के बालक माधव और केशव ने कुच बिहार में लहराया परचम। अन्डर 16 में विजेता बने माधव तो केशव रहे उपविजेता। पायोनियर क्लब, दिनहाटा कुच बिहार, पश्चिम बंगाल ( बंगलादेश के बॉडर के पास ) में दो दिवसीय दिनांक चार, पांच नवम्बर को ओपन शतरंज व अन्डर 16 शतरंज प्रतियोगिता हुई जिसमें अपने खगड़िया के अलग अलग वर्गों के छ शतरंज के धुरंधर खिलाड़ी ने भाग लिया था। खगड़िया के उभरते हुए बालक अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त ने इस अन्डर 16 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर खगड़िया का नाम रोशन किया। वही बालक माधव के बडे़ भाई केशव कुमार यशवन्त ने दुसरा स्थान पाकर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। आयोजक ने माधव को तीन हजार रुपये का नगद पुरस्कार के साथ साथ ट्रॉफी भी दिया, वही द्वतीय पुरस्कार के रूप में केशव को ट्रॉफी के साथ दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार मीला। सिनियर खिलाड़ियों में शुभम कुमार को नवमां स्थान के साथ दो हजार रुपए नगद और मेडल मिला। अमरनाथ गुप्ता पन्द्रहवीं स्थान पाकर आठ सौ रूपये प्राप्त किए। हर्षवर्धन राज अठारहवीं स्थान प्राप्त कर वो भी आठ सौ रूपये पाने में सफलता प्राप्त किया। वहीं मानव कुमार की स्तिथि सामान्य रहीं। अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाईयौं का तांता लगा है। खिलाड़ियों को बधाई संदेश देने बाले में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त, अध्यक्ष अभय कुमार विक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार, खिलाड़ी बादल कुमार, श्रीनाथ विनायक, अंकित तीबारी, अनुष्का कुमारी, नेहा कुमारी, कुमारी आयुषि प्रिया, तन्नु कुमारी, स्नेहा गुप्ता, शुभचिंतक प्रिंस कुमार साहु, रितिक कुमार रौशन, शिक्षक गौरव कुमार यादव आदि हैं।


