44.4 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

गांव कि बेटी ज्योति बनी दरोगा, बधाई देने बालों कि लगी ताता

जगदूत न्यूज खगड़िया/बेगूसराय से कौशल कुमार का रिपोर्ट

बेगूसराय जिले के बखरी अमुमंडल क्षेत्र के परिहारा पंचायत स्थित चमराही ग्राम के बिहार पुलिस में दारोगा पद पर चयनित होने वाली गांव की बेटी ज्योति कुमारी को राजद प्रदेश सचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के दीपक कुमार आजाद उनके घर पहुंच कर सम्मानित किया दारोगा बनी छात्रा ज्योति को उन्होंने चादर पहनाकर तथा मुंह मीठा कर बधाई दिए।इस दौरान श्री दीपक आज़ाद ने कहा कि आज बेटा और बेटी में किसी प्रकार का कोई फर्क नहीं है।इस बात को ज्योति की सफलता ने एक बार फिर से साबित कर दिया है,बोले कि यदि उम्मीदवार में लगन हो तो वह घर पर पढ़ाई करके भी अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं।गांव के सरकारी स्कूल में पढकर इस मुकाम को हासिल करने वाली ज्योति विशेषकर लड़कियों के लिए रोल मॉडल साबित होंगी। उन्होंने बताया कि परिहारा पंचायत कि पहला दरोगा ज्योति कुमारी बनी है।इससे पहले किसी ने इस पंचायत से दरोगा का परिक्षा पास नहीं किया है। ज्योति ने सबसे पहले अपने गुरुजनों का मान बढ़ाया, फिर गांव कि, उसके बाद अपने जिला और राज्य की पूरे गांव में ज्योति कि चर्चा हर गली महाल्ला में बनी हुई हैं ज्योति ने अपनी शिक्षा कैसे कि उसके लेकर पूरे गांव जिला वाशी को संदेश देना चाहती हैं। जितने भी भाई बहन हैं, जो लगन से हम ने सरकारी स्कूल में पढ़ाई कि इसी तरह आप लोग भी पढ़ कर माता पिता का नाम रौशन करने कि काम करें। आज पिता संजय सहनी मां सुलेखा कुमारी को आंख में खुशी का आशु टपक पड़ा वहीं मौके पर ज्योति के पिता संजय सहनी,मां सुलेखा कुमारी मौजूद थे।मालूम हो कि ज्योति श्री आर्य कन्या उच्च विद्यालय से मैट्रिक, डॉ० राम बालक कॉलेज हाजीपुर से इंटर तथा जीडी कॉलेज बेगूसराय से स्नातक की पढ़ाई के साथ ही दारोगा की तैयारी कर रही थी।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें