32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

घोसी विधानसभा के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  भाजपा जिला कार्यालय में घोसी विधानसभा के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी नवीन केसरी जी एवं जिला प्रभारी सीताराम पांडे जी उपस्थित रहे ।चुनाव प्रबंधन समिति की आयोजित बैठक में समिति के सभी विभागों के प्रमुख एवं सह प्रमुखों के साथ पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में आगामी रणनीति के साथ चुनावी समर में बूथ प्रबंधन, नामांकन सभा पर मंथन , रेलिया, सभाओं की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया। लोकसभा प्रभारी नवीन केसरी ने बैठक में उपस्थित चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ है इसीलिए जनता भाजपा से सहमत है आप सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से एक माह में जहानाबाद लोकसभा को गति प्रदान करना है जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में नए रिकॉर्ड के साथ बिहार में लोकसभा की चालीस की चालीसो सीटे जीतने का संकल्प लिया गया। अमृत काल में हमारी यह जीत 2047 के विकसित भारत की नींव रखने वाली होगी।चुनाव प्रबंधन बैठक में भाग लेने वालों में जिला प्रभारी सीताराम पांडे जी जहानाबाद लोकसभा संयोजक धर्मेंद्र चौहान जी घोसी विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जिला महामंत्री धीरज कुमार सह प्रभारी जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार घोसी विधानसभा संयोजक कविंदर प्रजापति जी विस्तारक सूर्यभूषण जी दधीबल शर्मा, रामसुभग शर्मा, शर्मानंद शर्मा, परमात्मा शर्मा, मुकेश कुमार ,धर्मेंद्र केसरवानी ,नकुल ठाकुर, इंद्रदेव चौहान, सबल राज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि शेखर आदि लोग इस बैठक में शामिल रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें