35.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

जदयूु के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा आयोजित

*राजीव रंजन सर के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई:बबलू मंडल*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयूु के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राष्ट्रीय महासचिव दिवंगत राजीव रंजन की आत्मा की शांति के लिए जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शुक्रवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित किया गया।सर्वप्रथम नेताओं ने स्वर्गीय राजीव रंजन के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।साथ ही उनके पवित्र आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया।
जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने उनके निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजीव रंजन सर के असामयिक निधन से हम और हमारे जदयू परिवार काफी मर्माहत हैं।वे एक मिलनसार, मृदुभाषी व कुशल राजनेता थे।पार्टी और पार्टी के सर्वमान्य नेता व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये गये विकास कार्यों को मजबूती के साथ बेबाक अपना पक्ष रखते थे,जो अब उनकी अनुपस्थिति काफी खलेगी।उनके निधन से जदयू को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है।उन्होंने इस दुख की घड़ी में उनके परिजन को दुख सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से कामना किया।
जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य नीलम वर्मा ,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन कश्यप,राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अजय मंडल ,प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो0 शहाव उद्दीन ने कहा कि श्रद्धेय राजीव रंजन बाबू स्वच्छ राजनेता – समाजसेवी और जदयू के सच्चे सिपाही हीं नहीं जदयू के एक निर्भिक बुलंद आवाज थे।उनकी कृति सदैव स्मरणीय रहेगी।इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला महासचिव मो0 फिरदोस आलम,पंकज कुमार चौधरी,अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह,पूर्व नगर पार्षद् वीरेन्द्र पासवान,राजीव कुमार ठाकुर एवं विजय सिंह आदि पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें