जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने बताया कि मंडल कारा के कैदियों को रोटी उपलब्ध कराने के लिए रोटी मेकर मशीन तथा Vegetable Catter मंगाया गया है। उक्त रोटी मेकर मशीन में प्रति घंटा 1800 से 2000 रोटी तैयार किया जाएगा। साथ ही Vegetable Catter से सब्जी को काटा जाएगा। मंडल कारा में 400 kw Grid Cannected Solar plan का भी शुभारंभ करते हुए बताया गया कि कारा में विद्युत खपत को कम करने के दृष्टिकोण से 400 kw Grid Cannected Solar plan लगाया गया है।उक्त अवसर पर *रेडियो दोस्ती* का भी शुभारंभ किया गया है, ताकि मंडल कारा में बंद कैदियों को रेडियो के माध्यम से गीत, संगीत , प्रार्थना, भजन इत्यादि का आनंद लिया जा सके।जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कैदियों से अपील किया कि उपरोक्त सामग्री का अच्छे से उपयोग करें तथा अपने जीवन शैली में सुधार लाए।उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ -साथ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह तथा मंडल कारा अधीक्षक उपस्थित थे।


