32.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

ज्ञानोदय चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में वार्षिक रिजल्ट वितरण व पीटीएम का हुआ आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन , निदेशक रंजीत कुमार सिंह द्वारा किए गए पुरूस्कृत*

बच्चों के लिए वार्षिक परीक्षा का बहुत महत्व होता है अगर वार्षिक परीक्षा में आपका प्रदर्शन शानदार है तो निश्चित तौर पर भविष्य शानदार होगा और कुछ ऐसा ही दिखा ज्ञानोदय चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में जहां वार्षिक परीक्षा फल वितरण व शिक्षक अभिभावक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों का शानदार प्रदर्शन दिखा क्लास 6th के सुंदर कुमार ने 99.2% एवं मैथ में 100 में 100 मार्क्स लाकर अपने परिजन को पैरेंट्स व विद्यालय को गौरवान्वित कर दिया वहीं रुचि कुमारी क्लास 5 98% रूपा कुमारी 99% मानसी कुमारी यूकेजी 99.4% रिया कुमारी एल के जी ने 100%
अंक लाकर सफलता का परचम लहराया।
इस मौके पर ज्ञानोदय चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रंजीत कुमार सिंह द्दारा शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को पुरूस्कृत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर डायरेक्टर रंजीत कुमार सिंह ने कहा की हमेशा की तरह हमारे विद्यालय के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है फलस्वरुप बच्चों को पुरस्कृत किया गया।। साथ ही इन्होंने कहा की 1 अप्रैल से नए सेशन की शुरुआत हो रही है सभी बच्चों को अभिभावकों को बुक्स लेने के लिए एवं मेहनत करने की सलाह दी रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि मेहनत ही वह पूंजी है जिसके बल पर आप सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं हम सभी मिलकर बच्चों के लिए काफी मेहनत करते हैं बच्चे भी मेहनत करें और अभिभावक बच्चों को अपना समय जरूर दें इस मौके पर करण सर अमरेंद्र सर सुशीला मैडम के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें