जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
किंजर (अरवल) बुधवार की संध्या लगभग 30 मिनट जमकर बारिश हुई और एन एच 33 स्थित किंजर कुर्था मोड पर जल जमाव हो गया। जल जमाव घंटे तक देखा गया। कई बाइक सवार को उसे जल जमाव में फंसते देखा गया, इस संबंध में दुकानदार रवि कुमार अरुण साव का कहना है कि, बगल में पक्का नाला बना हुआ है पर उसे में पानी जाने का रास्ता पाइप लगाकर खोला गया है, जो जाम हो जाता है जिसके चलते सड़कों पर गंदा पानी का जमाव हो जाता है, जवाबदेही आसपास के दुकानदारों की है वह उसे नाली को समय-समय पर सफाई करते रहे तो जल जमाव नहीं होगी।


