44.4 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

नाई समाज के संबैधानिक अधिकार की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से भारतीय नाई समाज की स्थापना की गई – उमेश ठाकुर

 

*नाई समाज में अनैकता के कारण सभी राजनितिक दल ठगने का कार्य करते है और हम शोषित हो रहे – श्रवण ठाकुर*

*समाज के विकास के लिए शिक्षा के साथ साथ संगठित होना भी आवश्यक- पांडव कुमार*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से पि के ठाकुर कि रिपोर्ट खगड़िया। भारतीय नाई समाज के 36 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कमिटी द्वारा लक्ष्मी काम्प्लेक्स, लक्ष्मी सिनेमा रोड में स्थापना दिवस समारोह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, जिला संरक्षक कालेश्वर ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर , प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पांडव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर उर्फ़ गुड्डू जी, संगठन मंत्री रंजन ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर,उपाध्य्क्ष रामजी ठाकुर, सलाहकार नरेश ठाकुर, गणेश ठाकुर, संयुक्त सचिव नरेश ठाकुर, पूर्व कोषाध्यक्ष देवानंद ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, ठाकुर एकता मंच प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर,जिलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर , वरिष्ठ पत्रकार सतीश आंनद राष्ट्रीय पचपौनिया विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महासचिव मक्ख़न साह, रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के सुभाष चंद्र जोशी, महिला विकास सेवा संस्थान संरक्षिका मधुबाला देवी द्वारा संयुक्त रूप से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर व केक काट कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, संचालन जिला सचिव पाण्डव कुमार व धन्यवाद ज्ञापन युवा अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया।

अर्जुन शर्मा ने कहा संगठन से ही समाज का विकास होता है, संगठनात्मक कार्य से ही सरकार के बिच जनताओ की बात को रखी जाती है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा भारतीय नाई समाज की स्थापना 2 सितंबर 1986 को नाई समाज के बच्चों व परिवार का शिक्षा, संस्कृति, धार्मिक विकास, राजनीति मे भागीदारी, सम्बैधानिक अधिकार ,नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के उद्देश्य से भारतीय नाई समाज की स्थापना की गई थी। वर्तमान में भारतीय नाई समाज सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सभी जिलों में संगठन विस्तार कर चुकी है। देश में हजारों संगठन कार्य कर रही है। भारतीय नाई समाज एक ऐसा संगठन है जो सम्पूर्ण देश में कार्य कर रही है। प्रदेश के समस्त नाई समाज व परिवार से अनुरोध है आप भी भारतीय नाई समाज संगठन से जुड़े और समाज में अपने बच्चो के आने बाले भविष्य के लिए भागीदारी बने।

जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा समाज के गरीब, निःसहाय ,व्यवसायी परिवार का आए दिन अन्य समाज के द्वारा मारपीट ,लूट व हत्या हो रही है। इसका जिम्मेदार हम सब है क्युकि हम संगठित नही है। जब तक हम संगठित नही होंगे हमारा समाज का विकास नही हो सकता और न ही संवेेधानिक अधिकार मिल सकता है। साथ ही सरकार से केश कलाबोर्ड स्थापना की मांग करते है।

प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने कहा आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी जाति का विकास नही हो रहा, इसका मुख्य कारण जो सभी राजनीति दल द्वारा हमे ठगना व हमारे समाज में शिक्षा में कमी। हम सभी को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ साथ संगठन से भी जोड़ना व जुड़ना चाहिए क्युकि संगठन ही है जो हमारे जाति का विकास कर सकता है और सत्ता में भागीदारी दिला सकती है।

गुड्डू ठाकुर ने कहा हमारा समाज पचपोनिया समाज आजादी पूर्व से ही पिछड़ा हुआ है आज आरक्षण के मदद से हमारी विकास हो रही है। जरूरत है हमे संगठित होने की जब तक हम संगठित नही तब तक हमारा विकास नही,जब तक राजनीति भागीदारी नही तब तक हमारी पहचान नही होगी।

पंकज ठाकुर, दिनेश ठाकुर ने कहा संगठित होकर ही बेहतर समाज की कल्पना की जा सकती है । हम संगठित होंगे तभी हमारे आने वाले बच्चों का उज्ज्वल भविष्य होगा।

रितेश ठाकुर ने कहा सभी राजनितीक दल जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर केवल हमारी जाति को ठगने का कार्य किया है। अब जरूरत आ गई हम सब संगठित होकर चुनाव में उनके खिलाफ मुहतोड़ जबाब देने का।
सुभाष चंद्र जोशी, मधुबाला देवी, मक्ख़न साह, देवानंद ठाकुर, मनोज ठाकुर, बलराम ठाकुर, युवा कोषाध्यक्ष शम्भू कुमार,रिंकेश ठाकुर, राजा ठाकुर,सोनू कुमार, रामबिलास ठाकुर कहा देश व जिलों में अनेको संगठन कार्य कर रही है। जरूरत है संगठन से जुड़ कर संगठन को मजबूत बनाने की। संगठन हमारी जाति के लिए अहम है समाज में अनेको जातियों के बीच हमारी नाई जाति काफी पिछड़ा हुआ है। जाति के विकास व बच्चों की भविष्य के लिए शिक्षा व संगठन पर बल देने की आवश्यकता हैं। नाई समाज एवं सरकार के बीच अनेको मांग व अधिकार के लिए हमे संगठन की आवश्यकता होती हैं और जरूरत हैं। संगठन नही तो हमारी अस्तित्व नही हो सकता हमारा विकास नही हो सकता।
कार्यक्रम में वक्ताओ ने कहा सरकार यदि संगठन की मांग नही मानती हे तो उनके खिलाफ आंदोलन करेगी। नही तो नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाय।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें